Advertisement

टैंकर ने एंबुलेंस को मारी टक्कर, चालक घायल

टैंकर ने एंबुलेंस को मारी टक्कर, चालक घायल

 कोटा-झालावाड़ नेशनल हाईवे-52 पर दरा के पास हादसा

कोटा | जिले के कनवास थाना क्षेत्र में कोटा-झालावाड़ नेशनल हाईवे-52 पर दरा के पास मंगलवार सुबह 11 बजे टैंकर और एम्बुलेंस की भिड़ंत में एम्बुलेंस चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को इलाज के कोटा रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि टैंकर तेज रफ्तार में था। घुमाव होने की वजह से हादसा हुआ।

कनवास थाने के कॉन्स्टेबल मुरली लाल ने बताया कि 104 जननी सुरक्षा एम्बुलेंस कोटा से झालावाड़ की तरफ जा रही थी। एम्बुलेंस में केवल चालक था। जबकि राख का एक टैंकर झालावाड़ से कोटा की तरफ आ रहा था। सुंदरपुरा चौक पर घूमते समय दोनों वाहन आमने -सामने टकरा गए। हादसे में एम्बुलेंस का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। एम्बुलेंस चालक गम्भीर घायल हो गया। जिसे लोगों की मदद से गाड़ी से बाहर निकालकर मोरुकला हॉस्पिटल ले जाया गया। गम्भीर हालत होने पर उसे कोटा रेफर कर दिया गया। फिलहाल एम्बुलेंस चालक का स्पष्ट नाम सामने नहीं आया है। लोग उसे राजू लाल के नाम से पुकार रहे थे। चालक बोलने की स्थिति में नहीं है।

0 Response to "टैंकर ने एंबुलेंस को मारी टक्कर, चालक घायल"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status