13 वीं भर्तृहरि पदयात्रा आज होगी रवाना
रविवार, 17 सितंबर 2023
Comment
निवाई। गांव सिरोही से अलवर जिले में स्थित भर्तृहरि बाबा धाम के लिए पदयात्रा रविवार की सुबह 10 बजे रवाना होगी। मंडल अध्यक्ष शंभूनाथजी व रामकिशोर योगी ने बताया कि भर्तृहरि बाबा की पदयात्रा रविवार को गोरखनाथ मंदिर से पूजा अर्चना के बाद समाजसेवी सुरेंद्र बेनीवाल पदयात्रियों को झंडा देखकर रवाना करेंगे। सचिव ने बताया कि पदयात्री तीर्थ स्थल भानगढ़, सरसादेवी, नारायणी माता, पराऋषि पार्वती, पांडुपोल, पंचमुखी हनुमान, भर्तृहरि धाम के पद यात्रियों को दर्शन करेगें।

0 Response to "13 वीं भर्तृहरि पदयात्रा आज होगी रवाना"
एक टिप्पणी भेजें