Advertisement

विज्ञान मेले पर विद्यर्थियों ने लगाई प्रदर्शनी

विज्ञान मेले पर विद्यर्थियों ने लगाई प्रदर्शनी

 


निवाई।  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निवाई में विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्राचार्य देवेंद्रपाल सिंह ने किया। विज्ञान मेले में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के बालक बालिकाओं ने भाग लिया। उक्त मेले में विभिन्न प्रकार के मॉडल्स की प्रदर्शनी लगाई गई। छात्र-छात्राओं ने क्रियाशील मॉडल बनाकर प्रदर्शन किया। बनाये गए मॉडल में मुख्य रूप से सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, हिमो डायलेसिड, मिशन चंद्रयान, हाइड्रो इलेक्ट्रिक डेम, सौरमंडल, न्यूटन क्रेंड ले आदि के क्रियाशील मॉडल की प्रदर्शनी लगाई गई। साथ ही जनन तंत्र, हृदय सरंचना, पाचनतंत्र आदि के अक्रियाशील मॉडल्स का प्रदर्शन किया गया। विज्ञान मेले में विज्ञान सेमिनार का भी आयोजन किया गया जिसका विषय मोटे अनाज की स्वास्थ्य के लिए उपयोगिता था। इस अवसर सत्यनारायण मंगल,रामकिशन विजय, पूजा गोस्वामी,पूजा बंसल,पूर्णिमा बोहरा,प्रतिभा मीना, प्रहलाद गुर्जर, कुमकुम मौर्य, राजेश विजय,महेश गर्ग, गायत्री शर्मा, योगेंद्र सोगानी,प्रहलाद सैनी, प्रहलाद गुर्जर सहित विद्यालय का स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे। मेले के निर्णायक सत्यनारायण मंगल, किशोर कुमार वर्मा,महेश गर्ग थे। इसी प्रकार गांव सूरिया के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में किशोरी शैक्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य कनेश मीणा ने किया। बालक-बालिकाओं ने मॉडल एवं चार्टस का प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग में अनु बैरवा, अनुसूया कंवर, सोनू बैरवा ने प्रथम स्थान व सीनियर वर्ग में सयम बैरवा, कुमकुम मीणा व कालूराम मीणा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

0 Response to "विज्ञान मेले पर विद्यर्थियों ने लगाई प्रदर्शनी"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status