योग संस्कार कार्यक्रम का हुआ आयोजन
रविवार, 17 सितंबर 2023
Comment
निवाई। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरस में शनिवार को सुबह 8 बजे ध्यान योग संस्कार कार्यक्रम का आयोजन हुआ । शांतिकुंज हरिद्वार के योगाचार्य मुकेश प्रजापत ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को सूक्ष्म आसान प्राणायाम से ध्यान साधना करवाई। योगाचार्य ने छात्रों को संस्कार से संबंधित जानकारियां दी। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए भी बताया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य कविता पूनिया, पंचायत समिति सदस्य शोभा खंगार, कैलाश गुर्जर व आत्माराम गुर्जर सहित अन्य लोग मौजूद थे।

0 Response to "योग संस्कार कार्यक्रम का हुआ आयोजन "
एक टिप्पणी भेजें