अंबेडकर डीबीटी योजना में आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर
गुरुवार, 14 सितंबर 2023
Comment
टोंक। अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 सितंबर 2023 कर दी गई है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने नितेश कुमार जैन ने बताया कि राजकीय स्नातक एवं स्नातकोत्तर महाविद्यालयों के कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय में अध्ययनरत अल्पसंख्यक समुदाय के ऐसे छात्र, जो कमरा किराये पर लेकर अध्ययन करते हैं, उन्हें इस योजना के तहत भोजन, बिजली-पानी एवं आवास सुविधा की राशि का पुनर्भरण किया जाता है। उन्होंने बताया कि आवेदन की अधिक जानकारी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की वेबसाइट एवं 15 सितंबर को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, टोंक में आयोजित शिविर में ली जा सकती है।

0 Response to "अंबेडकर डीबीटी योजना में आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर"
एक टिप्पणी भेजें