आम आदमी पार्टी के सदस्यता जोडों अभियान को लेकर ग्रामीणों से किया सम्पर्क
निवाई। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सदस्यता जोडों अभियान को लेकर पीपलू विधानसभा की श्रीरामपुरा पंचायत में लोगों से सम्पर्क करके सामूहिक रूप से आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। इस दौरान ग्रामीणों ने आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी महेश बैरवा पराना का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान रामभजन हरियाणा, नन्दकिशोर, हीरालाल जागिड़, गिर्राज मीणा, सीताराम, हनुमान मीणा, बजरंगलाल अरनिया, प्रभाती, देवलाल नेता बुधराम, ब्रजमोहन मीणा, जन्सीराम गुजर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। आम आदमी पार्टी के सैकडों कार्यकर्ता अरविन्द केजरीवाल की गारंटी वाली कल्याणकारी योजनाओं से जैसे शिक्षा नीति, स्वास्थ्य सेवाएं, वार्ड और गांव स्तर पर आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक , बुजुर्गों को तीन हजार पेंशन, महिलाओ को नि:शुल्क बस यात्रा, युवाओं को रोजगार, 24 घंटे बिजली 300 यूनिट फ्री बिजली और 300 यूनिट खेती के लिए अलग घर-घर पानी, 12वीं पास से ऊपर की बच्चियों को एक हजार रुपए हर महीने की सहयोग राशि, शहीद परिवार को एक करोड़ की सहयोग राशि देने से प्रभावित होकर लोग आम आदमी पार्टी मे सदस्यता लें रहे हैं। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश बरथल, मनीष बखंड व प्रदीप बैरवा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

0 Response to "आम आदमी पार्टी के सदस्यता जोडों अभियान को लेकर ग्रामीणों से किया सम्पर्क"
एक टिप्पणी भेजें