Advertisement

बारिश की कामना को लेकर की पूजा अर्चना

बारिश की कामना को लेकर की पूजा अर्चना

 

पीपलू। मानसून में अच्छी बारिश नहीं होने से किसान चिंतित है। क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में जाते हुए मानसून से अच्छी बारिश की कामना को लेकर देवी.देवताओं की पूजा.अर्चना का दौर शुरू हो गया है। उपखंड क्षेत्र के डोडवाडी में सोमवार को ग्रामीण गाता मोड़ पर एकत्रित होते हुए रामधुनी एवं अलगोजा पार्टी के साथ उत्साह से झूमते, नाचते-गाते हुए रवाना हुए। ग्रामीण मुकेश शर्मा ने बताया कि यह रामधुनी गांव में स्थित जगदंबा मंदिर पहुंची जहां रामधुनी करते हुए चामुंडा माता की पूजा अर्चना की गई। शाम के समय घास भैंरू की सवारी भी निकाली गई। इसी तरह पीपलू क्षेत्र के अलीमपुरा में स्थित अमलाया माताजी के यहां भी पहुंचकर ग्रामीणों ने बारिश की कामना को लेकर पूजा अर्चना की। ग्रामीणों ने बताया कि इस वर्ष बारिश कम होने से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। इस मौके राजेश गौड़, दुर्गाशंकर टेलर, पन्नलाल बिधुड़ी, जीतराम अजमेरा, मुकेश दगोलिया सहित कई श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा अर्चना की हैं।


0 Response to "बारिश की कामना को लेकर की पूजा अर्चना"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status