Advertisement

पीपलू में महात्मा गांधी विद्यालय की बाल वाटिका के बच्चों को मिले जूते

पीपलू में महात्मा गांधी विद्यालय की बाल वाटिका के बच्चों को मिले जूते

 


पीपलू (ओपी शर्मा)। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पीपलू में बाल वाटिका के बच्चों को शूज का वितरण किया गया। प्रधानाचार्य मधु सक्सेना ने बताया कि एम. एल. मेहता मेमोरियल फाउंडेशन जयपुर की ट्रस्टी डॉक्टर रश्मि जैन, ईशा जैन द्वारा यह शूज उपलब्ध करवाए गए है। फाउंडेशन से जुड़े शिक्षक दिनकर विजयवर्गीय, आशीष गुप्ता ने विद्यालय में आकर इनका वितरण किया। विद्यालय शिक्षक कजोड़ मीना, मुकेश चौधरी, ललित सैनी, हरिराम चंदेल, रतनलाल कुलदीप, अनिता शर्मा, मोनिका शर्मा आदि ने बच्चों को शूज पहनाने में सहयोग किया। बच्चे जूते मिलने पर प्रसन्न हुए।

शिक्षक दिनकर विजयवर्गीय ने बताया कि राजस्थान के मुख्य सचिव रहे स्व. मीठा लाल मेहता को स्मृति में टोंक जिले में सरकारी विद्यालयों में 1000 शूज वितरित किए जा रहे हैं। अब तक नगर, सोनवा, गफूरपुरा तारण, सिटी नंबर 2 टोंक के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, अजमेरी, जयकिशनपुरा, निमोला के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, लोहरवाड़ा, गोपालपुरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शूज का वितरण किया गया है।

0 Response to "पीपलू में महात्मा गांधी विद्यालय की बाल वाटिका के बच्चों को मिले जूते"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status