राजकीय कन्या महाविद्यालय में महाविद्यालय विकास समिति की बैठक आयोजित हुई
पीपलू (ओपी शर्मा)। कस्बे के राजकीय कन्या महाविद्यालय में बुधवार को विकास समिति की सत्र 2023-24 की प्रथम बैठक कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. छोटूलाल मीना की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में महाविद्यालय विकास समिति के कोषाध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र वर्मा के द्वारा सभी सदस्यों का अभिनन्दन करते हुए विचारणीय बिंदु सदस्यों के समक्ष रखे, जिन्हें सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। बैठक में महाविद्यालय में कंप्यूटर संबंधी कार्य के संपादन के लिए कम्प्यूटर ऑपरेटर नियुक्त किये जाने का प्रस्ताव लिया गया। साथ ही महाविद्यालय के भवन निर्माण के साथ ही महाविद्यालय के लिए खेल मैदान (स्टेडियम) हेतु जमीन आवंटित करवाने का प्रस्ताव भी सर्वसहमति से लिया गया। बैठक में विकास समिति के सदस्य भामाशाह गोविंद चौधरी, राजकुमार जैन, शिक्षाविद हरजीचंद बैरवा, राज्य सरकार प्रतिनिधि पासरोटिया सरपंच शंकरलाल सैनी, बोरखंडीकलां सरपंच रामलाल मीणा, प्रधानाचार्य विनोद शर्मा आदि सदस्य उपस्थित रहे।

0 Response to "राजकीय कन्या महाविद्यालय में महाविद्यालय विकास समिति की बैठक आयोजित हुई"
एक टिप्पणी भेजें