चतुर्भुजपुरा के सात विद्यार्थियों का राज्य स्तर पर हुआ चयन
ग्राम वासियों मे खुशी की लहर
निवाई। ग्राम पंचायत चतुर्भुजपुरा विद्यालय के सात खिलाडियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन हुआ है। प्रधानाचार्य डॉ. विनोद तिवाडी ने बताया कि सरस्वती विद्या मंदिर मेहंदवास में आयोजित 67वीं जिला स्तरीय 14 वर्षीय छात्र व छात्रा वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पांच विद्यार्थियों का राज्य स्तर पर चयन हुआ। प्रधानाचार्य डॉ. विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि मेहंदवास में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में छात्र शाहिद खान व समीर खान, उमा चौधरी, शिवानी मीणा, अंकिता चौधरी का राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इसके अलावा तीरंदाजी में गर्वित शर्मा का अंडर 14 में, अजयसिंह नाथावत का अंडर 17 में चयन हुआ। इस मौके पर स्थानीय विद्यालय के वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक व टीम के कोच सिकंदर खान, विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों व ग्राम चतुर्भुजपुरा के सभी ग्रामीणों में हर्ष का माहौल रहा।

0 Response to "चतुर्भुजपुरा के सात विद्यार्थियों का राज्य स्तर पर हुआ चयन"
एक टिप्पणी भेजें