कृषि महाविद्यालय के केम्पस अम्बेसेडरों ने मतदाता कार्यशाला में भाग लिया
निवाई। निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित कार्यशाला में कृषि महाविद्यालय झिलाई के विद्यार्थी शंकर देवन्दा व अदिति शर्मा ने महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी आकाश तँवर के साथ केम्पस अम्बेसेडरों के रुप में भाग लिया। महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. रामप्रसाद जाट ने बताया कि महाविद्यालय के छात्र इस तरह के कार्यक्रमों में हमेशा बढ-चढकर भाग लेते हैं एवं शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में भी अपनी भूमिका निभाते हैं। डॉ. जाट छात्रों को समय समय पर प्रोत्साहित करते रहते हैं। यह कार्यशाला सम्पूर्ण राजस्थान में वर्चुअल मोड पर आयोजित की गई थी। इस कार्यशाला में निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित चार मोबाईल, प्लीकेशन वोटर हेल्पलाईन, सक्षम, सीविजिल, एप एवं केवाईसी के उपयोग एवं इनके कार्यक्षेत्र के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही मतदाताओं को जागरुक करने व आने वाले चुनावों मे ज्यादा से ज्यादा मतदान करवाने पर जोर दिया गया। वोटर हेल्पलाईन एप की मदद से जो भी नागरिक 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं, वह मतदाता सूची में अपना नाम ऑनलाइन जुडवा सकते हैं एवं ऑनलाईन अपना मतदाता पहचान पत्र भी बनवा सकते हैं।

0 Response to "कृषि महाविद्यालय के केम्पस अम्बेसेडरों ने मतदाता कार्यशाला में भाग लिया"
एक टिप्पणी भेजें