रामाज रिसोर्ट में शारदीय नवरात्रा पर होगा तीन दिवसीय डाडिया गरबा का आयोजन
11000 दीपकों से माँ भगवती की महाआरती से होगा शुभारंभ
निवाई। रामाज रिसोर्ट में शारदीय नवरात्रा के अवसर पर रामाज कुरती के तत्वावधान में तीन दिवसीय डांडिया नाइट गरबा रास 2023 का आयोजन होगा। रामाज गु्रप के एमडी महावीर टेलर एवं रामाअवतार टेलर ने बताया कि शारदीय नवरात्रा के दौरान 20, 21 व 22 अक्टूबर को गरबा रास का भव्य आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय डाडिया गरबा का शुभारंभ 11000 दीपकों से माँ भगवती की महाआरती से होगा। कार्यक्रम में बच्चों के लिए झूले, बाउन्सी, बलून शूट, बच्चों की गाड़ी, रिंग गेम सहित अन्य मनोरंजक आईटम लगाए जाएगें। इसी प्रकार बच्चों के लिए झूले, बाउन्सी, बलून शूट, बच्चों की गाड़ी, रिंग गेम सहित अन्य मनोरंजक आईटम लगाए जाएगें। साथ ही खाने में भारत के मशहूर व्यंजन में दिल्ली का खोमचा, गुजरात का खमन-ढोकला फाफड़ा, मुम्बई का वड़ा-पाव, छोला बटुरा, दही बड़ा, साउथ का मसाला डोसा, अंबाला पतासी, जयपुर की प्रसिद्ध कुल्फी सहित अन्य खाद्य पदार्थो की स्टॉल लगायी जाएगी। डांडिया का शुभारंभ राजस्थानी संस्कृति और गुजराती परिधान पहन के किया जाएगा। डांडिया रास का आयोजन पारिवारिक और गुजराती माहौल में शाम 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक किया जायेगा।

0 Response to "रामाज रिसोर्ट में शारदीय नवरात्रा पर होगा तीन दिवसीय डाडिया गरबा का आयोजन"
एक टिप्पणी भेजें