* सवाई माधोपुर में विशेष योग्यजन विकास समिति की मीटिंग का किया आयोजन*
सवाईमाधोपुर। विशेष योग्यजन विकास समिति की मीटिंग का आयोजन रखा गया सामाजिक कार्यकर्ता कालूराम मीना जोलन्दा ने बताया कि मीटिंग में जिले के सभी विकलांग महावीर पार्क में एकत्रित हुए इस मीटिंग सभी दिव्यांगजनो की समस्या सूनी विशेष योग्यजन के आयुक्त सलाहकार अमर सिंह मीना ने हर सम्भव समस्या का निस्तारण करने का आश्वासन दिया साथ में विशेष योग्यजन विकास समिति के जिला अध्यक्ष के पद लंबे समय से खाली चल रहा था अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार की चर्चा की गई और आगामी 1 अक्टूबर 2023 महावीर पार्क में विशेष योग्यजन विकास समिति का जिला अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी इस मीटिंग में जिला सचिव मुरारी लाल बनोटा एवं अमर सिंह मीणा राज्य आयुक्त सलाहकार तहसील अध्यक्ष आसाराम गुर्जर इत्यादि दिव्यांग मौजूद थे आगामी मीटिंग में सभी तहसील अध्यक्षों को आमंत्रित किया गया और जिला अध्यक्ष पद की रूपरेखा बनाएंगे और नियुक्ति देंगे अगर इस मीटिंग में तहसील अध्यक्ष उपस्थित नहीं होंगे उनको निष्कासित किया जाएगा इस मीटिंग में आगामी 3 दिसंबर 2023 का विश्व विकलांग दिवस के बारे में भी चर्चा की गई इस मीटिंग में कहीं दिव्यांगों की समस्याओं को सुना गया और समस्या से हल करने के लिए सुझाव दिया गया ।

0 Response to " * सवाई माधोपुर में विशेष योग्यजन विकास समिति की मीटिंग का किया आयोजन* "
एक टिप्पणी भेजें