Advertisement

कृषि विभाग की सभी योजनाऐ ऑनलाइन- के के मंगल

कृषि विभाग की सभी योजनाऐ ऑनलाइन- के के मंगल

 


किसान कृषि विभाग की योजनाओं से अधिक से अधिक लाभ उठाये-मंगल

निवाई में कृषक गोष्ठी सम्पन्न

तारबन्दी, कृषि यंत्र, फार्म पौण्ड व पाईप लाइन पर विभाग द्वारा दिया जा रहा है, अनुदान 

 निवाई । उपखण्ड मुख्यालय पर स्थित मारूती पैराडाइज में कृषक गोष्ठी बुधवार को कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक के के मंगल की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमे विभाग की योजनाओ के ऑन लाइन आवेदन कर अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया! 

                   गोष्ठी में संयुक्त निदेशक के के मंगल ने कहा कि वर्तमान में कृषि विभाग की सभी योजनाऐ ऑन लाइन कर दी गई है, किसान तारबन्दी, कृषि यंत्र, सिचाई पाईप लाइन एवं फार्म पौण्ड की पत्रावलिया ऑन लाइन कर योजनाओ पर अनुदान प्राप्त कर सकते है, कृषि विभाग में पारदर्शिता लाने के लिए सभी योजनाओं में राजकिसान पोर्टल के माध्यम से ऑन लाइन ही भौतिक सत्यापन एवं डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में अनुदान राशि सीधे ही स्थानान्तिरित कर दी जाती है।

                   संयुक्त निदेशक मंगल ने कहा कि फैक्ट्री में यूरिया डीएपी का उत्पादन लगातार होता है, उन्होने किसानो से अपील कि है कि अभी किसान केवल सरसों बुवाई के लिए यूरिया खरीदे । जिले में लगातार उर्वरक की आपूर्ति जारी है, आगे भी पर्याप्त मात्रा में यूरिया प्राप्त होता रहेगा। उन्होने ने कहा कि यूरिया डीएपी की कालाबाजारी रोकने के लिए ब्लॉक वार प्रभारी नियुक्त कर दिये है एवं किसानो की सुविधा के लिए कन्ट्रोल रूम की स्थापना भी कर दी गई है। 

           मंगल ने कहा कि सभी कृषि पर्यवेक्षको को निर्देशित कर दिया गया है कि वे फील्ड में भ्रमण करे एवं खेतो में फसल स्थिति का निरीक्षण करे एवं कही भी कीट एवं व्याधि का प्रकोप दिखाई दे तो विभागीय सिफारिश के अनुसार किसानो को सलाह देने एवं आर्थिक क्षति स्तर से अधिक नुकसान होतो रैपिड रोविंग सर्वे कराने के निर्देश दिये। कृषि अधिकारी कजोड़ मल गुर्जर ने तारबन्दी योजना देते हुए कहा कि सामान्य कृषकों को 40 हजार, लघु-सीमान्त किसानों को 48 हजार एवं सामुदायिक रूप से समूह में तारबन्दी कराने पर 56 हजार रूपये का 400 रनिंग मीटर पर अनुदान दिया जात है।

 इस अवसर पर पायोनियर के जिला अधिकारी प्रहलाद सैनी, थोक आदान विक्रेता ताराचन्द गोयल, राजेश जोधपुरिया, भंवर खटाणा बस्सी,पूर्व सरपंच हनुतालाल गुर्जर, हनुमान बहादुरपुरा,लक्ष्मण जाट कठमाणा, शिवराज बगडवा, राजेश सैदरिया, तुलसी राम गुर्जर,सहित अनेक प्रगतिशील कृषक मौजूद थे।  


0 Response to "कृषि विभाग की सभी योजनाऐ ऑनलाइन- के के मंगल"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status