Advertisement

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने मंच से लगवाया नाराः हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने मंच से लगवाया नाराः हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की।

 



परिवर्तन संकल्प यात्रा का जोरदार स्वागत,भाजपा की आम सभा में उमड़ा जनसैलाब

मालपुरा।भारतीय जनता पार्टी की ओर से निकाली जा रही परिवर्तन संकल्प यात्रा मालपुरा पहुँची जहाँ संजय मार्केट में आम सभा आयोजित हुई।

परिवर्तन संकल्प यात्रा का गुरुवार को मोर, टोरडी सहित विभिन्न स्थानों पर शानदार स्वागत किया।जनसभा को केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, उपनेता प्रतिपक्ष डॉ. सतीश पुनिया, सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, विधायक कन्हैया लाल चौधरी सहित अन्य ने संबोधित किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि मैं तो कल से एक होर्डिंग देख रही हूं कि मिशन 2030,यानी कि कांग्रेस ने हार मान ली है।यह भूमि वीरो की भूमि,शहीदो की भूमि,बलिदानियों की भूमि,हाड़ी रानी का इतिहास, महाराणा प्रताप जिसने गुलामी की रोटी खाना पंसद नही किया।घास की रोटी खाना पंसद किया लेकिन गुलामी मंजूर नही किया।लेकिन आज मेरी संस्कृति को चुनोती दी जा रही है।इंडिया गठबंधन ने तय किया है कि मोदी जी से मुकाबला नहीं कर सकते तो सनातन धर्म को डेंगू मलेरिया कहा जा रहा है।अगर राहुल गाँधी ने गीता पढ़ी होती तो स्टालिन के बयान का खण्डन किया होता।लड़की हु लड़ सकती हूं लेकिन राजस्थान में बेटियों को निःवस्त्र घुमाया जा रहा है लेकिन उनको ये दिखाई नही दे रहा है।उत्तर प्रदेश में भी पहले यही हो रहा था,लेकिन आज वहां शांति है।जब से आपने कमल में वोट देना शुरू किया तब से देश उन्नति कर रहा है। यह परिवर्तन यात्रा परिवर्तन करके छोड़ेगी। राजस्थान व केंद्र में डबल इंजन की सरकार बनेगी।

जनसभा को संबोधित करते हुए उपनेता प्रतिपक्ष डॉ. सतीश पुनिया ने कहा कि मैं कांग्रेस के लोगों से पूछना चाहता हूं कि मोदी जी के आने के बाद ही खाते क्यों खुले, महिलाओं के सम्मान की पहली बार बात हो रही हैं।आमजन को आवास अब मिलने लगा है। राम मंदिर का शिलान्यास देश नहीं पूरी दुनिया ने देखा है। नरेंद्र मोदी के द्वारा धारा 370 हटाने के बाद आज कश्मीर के उस लाल चोक पर सम्मान से तिरंगा लहरा रहा है।रूस- यूक्रेन के युद्ध में तिरंगा झंडा लेकर जो लेकर चल रहे थे उनको रास्ते मिलते गए।भारत के तिरंगे के कारण गोलीबारी,बमबारी बंद हो गई।यह नरेंद्र मोदी की ताकत है। लेकिन अफसोस होता है कि राजस्थान में ऐसी सरकार है जिसने किसानों से कांग्रेस के अंतरराष्ट्रीय नेता ने वादा किया था कि दस गिनते ही किसानों का पूरा कर्जा माफ हो जाएगा, लेकिन उल्टे किसानो की जमीने नीलाम हो गई। राजस्थान से इस किसान विरोधी सरकार की विदाई करनी होगी,ये परिवर्तन यात्रा उसी का आगाज है।यह परिवर्तन यात्रा उसी का आगाज है की जिन लोगों ने पेपर लीक किये उनको सरकारी बंगलो में नहीं सरकारी जेलों में डाला जाए।यह परिवर्तन यात्रा आगाज है कि भ्रष्टाचार का हिसाब ले पाई पाई का।कांग्रेस की नेता टोंक तो आ गई लेकिन उसको भीलवाड़ा की बेटी का दर्द सुनाई नही दिया।हम सब मिलकर परिवर्तन भी लाएंगे और नए राजस्थान का आगाज भी करेंगे। टोक सवाई माधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने कहा कि टोंक जिले में 2000 करोड़ की सड़कों का निर्माण किया गया है लगभग 55 हजार पीएम आवास योजना में मकान बनाए गए हैं। पीएम किसान सम्मान निधि से किसानों की आय को दोगुना किया जा रहा है कृषि जिंसों के समर्थन मूल्य में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है।

विधायक कन्हैया लाल चौधरी ने कहा कि साढ़े चार साल में कांग्रेस सरकार ने मालपुरा के साथ भेदभाव किया।साधु संतों की हत्या की जा रही है।मालपुरा में कांवड़ यात्रा नही निकाली दी जा रही है।यह कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति है।

जनसभा में प्रदेश उपाध्यक्ष यात्रा के प्रदेश सह संयोजक जितेंद्र गोठवाल,जिला प्रभारी मुकेश पारीक,जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा,जिला प्रमुख सरोज बंसल, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश चन्देल, शंकर लाल ठाडा,सत्यनारायण चौधरी,पूर्व विधायक राजेन्द्र गुर्जर,मानसिंह गुर्जर, जवाहर सिंह बेडम, अजीत सिंह मेहता,पालिकाध्यक्ष सोनिया सोनी,प्रधान सकराम चोपड़ा,जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, प्रभु बाडोलिया,रामचंद्र गुर्जर, त्रिलोक जैन,अनिल भारद्वाज,नरेंद्र जैन सहित अन्य मौजूद रहे।

0 Response to "पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने मंच से लगवाया नाराः हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की।"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status