Advertisement

प्रदेश में चले तांत्रिकों एवं ढ़ोंगी बाबाओं के खिलाफ अभियान ... दिव्य

प्रदेश में चले तांत्रिकों एवं ढ़ोंगी बाबाओं के खिलाफ अभियान ... दिव्य

 

भीलवाड़ा जिले में विशेष सर्च अभियान चले अभियुक्त गिरफ्तार हो

द मूवमेन्ट ऑफ इण्डिया फाउण्डेशन ने की सरकार से मांग

(रिर्पोटर:पवन गर्ग)

भीलवाड़ा । द मूवमेन्ट ऑफ इण्डिया फाउण्डेशन एवं सामाजिक संगठन जन जागृति संस्थान ने प्रदेश के भोले भाले ग्रामीणों एवं मानसिक बीमारी से प्रताड़ित लोगों को दैवीय प्रकोप, जादू-टोना, भूत-प्रेत, तांत्रिक विद्या एवं डायन आदि से प्रताड़ित कर ढोंगी बाबाओं द्वारा अत्याचार, ठगी, महिला एवं बाल यौन शोषण एवं मानसिक यातना देने वालों के खिलाफ प्रदेश में राज्य सरकार से अभियान चलाने की मांग करते हुए द मूवमेन्ट ऑफ इण्डिया फाउण्डेशन एवं सामाजिक संगठन जन जागृति संस्थान एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की फाउण्डेशन अध्यक्ष दयाराम दिव्य की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रस्ताव पारित कर राज्य के मुख्यमंत्री श्री अशोक जी गहलोत सा. को प्रस्ताव भेज कार्यवाही की मांग की है।  फाउण्डेशन के अध्यक्ष एवं संस्थान के प्रदेश संयोजक दयाराम दिव्य ने राज्य में ऐसे ढोंगी तांत्रिकों के खिलाफ प्रदेशभर में ऑपरेशन चलाकर ऐसे कृत्य करने वालों के लिये विशेष सर्च अभियान शुरू करने की मांग की। बैठक में हीरालाल शर्मा, सोहनलाल जोशी, गोपाल सालवी, राजेन्द्र कुमार व्यास, उदयलाल शर्मा, गणेशलाल भाटी, देबीलाल बैरवा, पीयूष सोमानी, शिवसिंह राणावत आदि पदाधिकारी व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आयोजित बैठक में सभी ने सरकार से प्रत्येक जिले में अलग से टास्क फोर्स गठित कर प्रत्येक थाना क्षैत्र में सैल गठित करने एवं ऐसे लोगों व गिरोह को चिन्हित करने की ज्ञापन में मांग की।

0 Response to "प्रदेश में चले तांत्रिकों एवं ढ़ोंगी बाबाओं के खिलाफ अभियान ... दिव्य"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status