Advertisement

जिला स्तरीय वॉलबॉल प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निवाई रही जिले में रही प्रथम

जिला स्तरीय वॉलबॉल प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निवाई रही जिले में रही प्रथम



(रिर्पोटर: लक्ष्मी चंद शर्मा)

निवाई। 67 वीं जिला स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता में वॉलीबॉल में राजकीय उच्च माध्यमिक विऋालय निवाई की टीम ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रधानाचार्य देवेंद्रपाल सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता पुरुष वर्ग 19 वर्ष का आयोजन 8 सितंबर से 12 सितंबर तक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फुलेता में हुआ। फाइनल मैच निवाई ने जीता । कोच विनोदकुमार जैन ने बताया कि विद्यालय की टीम ने अपने विजयी सफर में झाड़ली निजी विद्यालय की टीम, बंबोर, सुरेली को पराजित करते हुए अपने फाइल मैच में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झाड़ली को पराजित किया और जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया, विद्यालय के व्याख्याता शारिरक शिक्षक अनिलकुमार गुप्ता ने बताया कि विजेता टीम में तीन खिलाडिय़ों अजय सैनी, राहुल सैनी, प्रिंस सैनी का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ है। विद्यालय परिवार ने एक समारोह आयोजित कर विजेता टीम का स्वागत और सम्मान किया।

0 Response to "जिला स्तरीय वॉलबॉल प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निवाई रही जिले में रही प्रथम"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status