Advertisement

बाइक फिसली, सवार हुआ घायल

बाइक फिसली, सवार हुआ घायल

 


निवाई। गुंसी-राहोली सडक़ मार्ग पर मंगलवार दोपहर बाद करीब 2:30 बजे एक बाइक फिसल गई। इस दुर्घटना में बाईक सवार एक युवक गंभीर घायल हो गया। सदर पुलिस ने बताया कि दीपक पुत्र हरि नारायण ज्योतिषी मंगलवार को मोटरसाइकिल से अपने गांव राहोली से भाजपा की परिवर्तन यात्रा में सम्मिलित होने निवाई आया हुआ था। दोपहर बाद करीब 2:30 बजे वह वापस अपने गांव जा रहा था। इसी दौरान राहोली सडक़ मार्ग पर मजूकडा गांव के पास अचानक एक गाय आ जाने से उसकी मोटरसाइकिल असंतुलित हो गई और वह बाइक सहित गिर गया। इस दुर्घटना में वह गंभीर घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर गुंसी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को प्राइवेट वाहन से निवाई के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया

0 Response to "बाइक फिसली, सवार हुआ घायल"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status