भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा का उनियारा मे जगह-जगह भव्य स्वागत
उनियारा (भागचंद कौशिक )। भारतीय जनता पार्टी निकाली जा रही परिवर्तन संकल्प यात्रा उनियारा पहुंची। परिवर्तन संकल्प यात्रा का रास्ते में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। परिवर्तन संकल्प यात्रा की संत सुंदरदास धर्मशाला में जनसभा आयोजित हुई।
जनसभा में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि मुझे वीर धरा पर परिवर्तन यात्रा में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। राजस्थान में परिवर्तन को लेकर लोगों में उत्साह है।राजस्थान में परिवर्तन की बहार है। रास्ते मे जगह-जगह जिस कारण यूपी प्रसिद्ध है उन बुलडोजरों से स्वागत किया गया।राजस्थान में जिस तरीके से भ्रष्टाचार हो रहा है उसके लिए आपका जन समर्थन आवश्यक है।रामायण के धनुष की तरह इंडिया गठबंधन की टूटेगा।प्रियंका गांधी क्या किसी की बेटी नही है, जो उसे बेटियों का दुःख नही होता है। वह कहते है कि धारा 370 वापस लाएंगे,अब धारा 370 वापस आने वाली नहीं है।मै कांग्रेस कंपनी से पूछना चाहती हूं कि जो तिरंगे का अपमान करते हैं उनको अपने इंडिया गठबंधन में रख लिया है। राहुल गांधी कहते हैं मैंने गीता पड़ी है गीता पढी होती तो इस स्टालिन का विरोध किया होता।गीता पढ़ी होती तो सनातन धर्म पर उंगली उठाने वाले को जवाब देते। यह सारे मिलकर भी सनातन धर्म को खत्म नहीं कर सकते।
इस सनातन धर्म को जो मिटाने आया वह स्वयं मिटा। लंकेश की ललकार से ,कंस की तलवार से सनातन धर्म नही मिटा तो वह इनसे क्या मिट पाएगा। मोदी जी का नारा हैं सबका साथ सबका विकास,राहुल गांधी का नारा हैं में और मेरा जीजा।राजस्थान से अब जीजा वालों को विदा होना चाहिए।
राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि सत्ता में आने से पहले गलत सामने किसने की कर्ज माफी की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि आप हमें वोट दो और हमारी सरकार आ गई तो किसानों का कर्ज माफ कर देंगे। आज ना तो किसानो का कर्ज माफ हुआ है,उल्टे किसानों की जमीन कुड़की हुई है, किसान आत्महत्या कर रहे हैं।युवाओ को कहा था भरपूर नौकरी देंगे, इन्होंने तो युवाओं को धोखा दिया है। इनके राज में हर बार पेपर लीक हुआ है। गहलोत जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं,इनके मंत्री भरत सिंह ने तो अपने सारे बाल मुंडवा दीये ,वह कहते कि हम जनता के बीच जाएंगे तो जनता हमें बहुत मारेगी।इनके मंत्रियों ने भ्रष्टाचार करने का काम किया है।इंडिया के सारे ठगबंधन ने मिलकर इंडिया गठबंधन बनाया है।जिन्होंने करोड़ो रूपये के घोटाले किये हैं।देश विदेश में भारत का मान नरेंद्र मोदी ने बढ़ाया है।उनियारा से लेकर टोंक,टोंक से लेकर जयपुर, जयपुर से लेकर दिल्ली तक कड़ी से कड़ी जोड़े ओर नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करे।
राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने कहा कि इस यात्रा का नाम है परिवर्तन संकल्प यात्रा, इसका नाम परिवर्तन संकल्प क्यों रखा, यह परिवर्तन संकल्प यात्रा भाजपा ने इसलिए शुरू की क्योंकि राजस्थान का जो आम व्यक्ति है, राजस्थान का युवा,राजस्थान की महिलाएं,राजस्थान के पिछड़े,आदिवासी वह एक चीज चाहते है , राजस्थान को भ्रष्टाचार से मुक्ति मिले, किसान चाहते हैं झूठे वादों से मुक्ति मिले,राजस्थान की जनता परिवर्तन चाहती है। इसलिए भाजपा परिवर्तन यात्रा शुरू की है। आज राजस्थान में जो हालत है उसके लिए परिवर्तन बहुत जरूरी है। जो पार्टी मंदिरों के अस्तित्व पर सवाल उठाती है वह आज मंदिरों की बात कर रही है। कांग्रेस दोहरे चरित्र की पार्टी है। पेट्रोल डीजल देश में सबसे ज्यादा महंगे हैं तो वह राजस्थान में है।सभी राजस्थान व केंद्र में डबल इंजन की सरकार बनाये। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री व यात्रा संयोजक अरुण चतुर्वेदी,सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया,जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराणा,जिला प्रभारी मुकेश पारीक,पूर्व विद्यायक राजेंद्र गुर्जर,पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर लाल ठाडा, सतीश चन्देल,गणेश माहुर, नरेश बंसल, राकेश बढाया,चंद्रवीर सिंह, विष्णु शर्मा, प्रभु बाडोलिया,सीताराम पोसवाल, राजकुमार मीणा, वृद्धि चंद गुर्जर, नमो गौतम,महावीर गुर्जर, लक्ष्मीनारायण मीणा,बनवारी जाट,विस्तारक अमित नायक, जगदीश साहू,लवेश मीणा,सांवरिया बैरागी सहित सेकड़ो लोग मौजूद रहे।
सीताराम पोसवाल ने भी परिवर्तन यात्रा के दौरान जगह-जगह तोरण द्वार बनाकर पुष्प वर्षा कर आगंतुकों का भव्य स्वागत किया गया। साथ ही भारी समर्थन दिखाकर समर्थकों के साथ सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर कार्यक्रम में भाग लिया
जनसेवक सीताराम पोसवाल के नेतृत्व मैं नया गांव में हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने परिवर्तन यात्रा के दौरान 51 किलो की माला से स्वागत किया गया पोसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों में बुलडोजर से फूल बरसाकर स्वागत किया पोसवाल ने कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला पोसवाल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने धरातल पर काम किया है इसी कारण प्रदेश में ही नई विदेश में भी भारत की चर्चा हो रही है राज्य की कांग्रेस पर निशाना साधा कहा कि सरकार द्वारा चलाई गई योजनाएं पूर्व भाजपा के द्वारा बनाई गई थी जिसको गहलोत सरकार अपनी योजनाएं बता रही है पोसवाल ने अंत में सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया



0 Response to "भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा का उनियारा मे जगह-जगह भव्य स्वागत"
एक टिप्पणी भेजें