Advertisement

देवली उनियारा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाए जाने की मांग

देवली उनियारा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाए जाने की मांग

 



(रिपोर्टर: बाबू परास्या)

उनियारा/अलीगढ़ । सरपंच संघ अध्यक्ष एवम् उखलाना सरपंच सरोज मीणा ने पार्टी के पदाधिकारियो एवम सैकड़ो ग्रामीणों के साथ चुनाव कैंपेन कमिटी के सदस्य एवम् क्रिकेट बोर्ड संघ के अध्यक्ष वैभव वैभव गहलोत से की मुलाकात,

उखलाना सरोज मीणा ने कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारीयो एवं सैकड़ो समर्थकों के साथ देर रात टोंक पहुंचकर कांग्रेस के दिग्गज नेता वैभव गहलोत से मुलाकात कर देवली उनियारा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाए जाने की मांग की एवं उन्होंने उखलाना क्षेत्र की बेस कीमती जमीन पर कोर्ट स्टे होने के बावजूद भी भू माफिया द्वारा अवैध निर्माण कार्य करने की शिकायत की एवं अवैध निर्माण कार्य को तुड़वाने की मांग की।

गौरतलब है कि देर रात्रि को चुनाव केपियन कमेटी के सदस्य एवं क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष वैभव गहलोत कोटा से जयपुर जाते वक्त टोंक में देर रात्रि को उखलाना सरपंच अपने सैकड़ो समर्थकों एवं कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारीयो के साथ मुलाकात कर देवली उनियारा से उन्हें उम्मीदवार बनाए जाने की मांग की । जिस पर वैभव गहलोत ने उम्मीदवार बनाए जाने की सिफारिश करने का आश्वासन दिया।

ज्ञात रहे की उखलाना की महिला सरपंच सरोज स्थानीय के दम पर देवली उनियारा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार बनाए जाने की ताल ठोक रखी है जिन्हें समर्थकों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है।

विदित रहे कि गति दिनों कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी का अलीगढ़ चौराहे पर भव्य स्वागत कर उनसे भी क्षेत्रीय उम्मीदवारी की दावेदारी पेश की थी।

0 Response to "देवली उनियारा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाए जाने की मांग"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status