Advertisement

महिलाओं ने बछडे व गाय की पूजा, व्रत रखा

महिलाओं ने बछडे व गाय की पूजा, व्रत रखा



(रिर्पोटर: लक्ष्मी चंद शर्मा)

निवाई। सोमवार को बच्छ बारस पर महिलाओं ने व्रत रखकर गौ माता का पूजन किया। परंपरानुसार महिलाओं ने गौ माता व उसके बछडा को तिलक लगाकर माला पहनाई और उसका पूजन किया। कई महिलाओं ने गौ माता की आरती कर उन्हें गुड खिलाया। महिलाओं ने गौ माता को साडी ओढाई। गौ माता के पूजन के बाद रीति रिवाज के अनुसार महिलाएं समूह में एक जगह पर एकत्रित हुई और बच्छ बारस की कथा सुनी। गौ माता के प्रति आस्था प्रकट की तथा परिवार की खुशहाली की कामना की। बच्छ बारस के दिन महिलाओं ने व्रत रखा। महिलाओं ने बाजरा, मूंग, मोठ की सब्जी तथा मक्का, ज्वार और बाजरे की रोटी खाकर व्रत खोला।

0 Response to "महिलाओं ने बछडे व गाय की पूजा, व्रत रखा"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status