Advertisement

 10 नवंबर को होगी जल वितरण कमेटी की बैठक

10 नवंबर को होगी जल वितरण कमेटी की बैठक


पीपलू | रबी की फसल में सिंचाई को लेकर मासी बांध की नहरों में पानी छोडऩे को लेकर विभाग ने तैयारियां शुरु कर दी हैं। कस्बे में सिंचाई विभाग के डाक बंगला में 10 नवंबर शुक्रवार को दोपहर 12ण्00 बजे जिला कलेक्टर ओमप्रकाश बैरवा की अध्यक्षता में जल वितरण कमेटी की बैठक आयोजित होगी। जिसमें जल वितरण कमेटी व किसानों से चर्चा किए जाने के बाद नहरों में पानी छोडऩे को लेकर दिन व समय निर्धारित किया जाएगा। जल संसाधन विभाग के अधिशाषी अभियंता अशोक कुमार जैन ने बताया कि मुख्य नहर की मरम्मत व सफाई कार्य भी अंतिम चरण में हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष बांध में पानी कम है। फिर भी विभाग उपलब्धता अनुसार किसानों को टेल तक पानी पहुंचाने का पूर्ण प्रयास करेगा।

0 Response to " 10 नवंबर को होगी जल वितरण कमेटी की बैठक"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status