Advertisement

 उड़न दस्ते ने विभिन्न स्थानों पर कार्यवाही कर 5 लाख 430 रुपये की राशि जब्त की

उड़न दस्ते ने विभिन्न स्थानों पर कार्यवाही कर 5 लाख 430 रुपये की राशि जब्त की


टोंक |  भारत निर्वाचन आयोग एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) डॉ. ओम प्रकाश बैरवा के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र टोंक में गठित उड़न दस्ता दल द्वारा आदर्श आचार संहिता की पालना व चुनाव संबधी अन्य दिशा निर्देशो की पालना में सतत रूप से कार्य कर रहे है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एसडीएम) कपिल शर्मा ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान उड़नदस्ता दल-5 के प्रभारी प्रकाशचंद मीणा ने रविवार को बरोनी पुलिस थाना चेक पोस्ट से एक वाहन से 2 लाख 13 हजार 400 रुपये जब्त किये गए। उन्होंने बताया कि प्राप्त राशि का संबंधित द्वारा संतोषप्रद जवाब नहीं देने के कारण राशि जब्त कर कोष कार्यालय में जमा करा दी गई है। चैकिंग दौरान दल के विजय कुमार शर्मा एएसआई, जीडी, सीआरपीएफ एवं वीडियोग्राफर विशाल महावर मौजूद थे।
इसी प्रकार उडनदस्ता दल-4 प्रभारी राजेश कुमार जाट द्वारा 27 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे टोल प्लाजा मेहंदवास चेक पोस्ट के दौरान 1 लाख 17 हजार की राशि डेशबोर्ड से, एवं उड़नदस्ता दल संख्या-7 के प्रभारी बलराम गुर्जर ने छावनी रोड़ टोंक पर नाकाबंदी के दौरान 2 लाख रुपये की राशि का संबंधित द्वारा संतोषप्रद जवाब नहीं देने के कारण राशि को जब्त कर कोष कार्यालय में जमा करा दी गई।

0 Response to " उड़न दस्ते ने विभिन्न स्थानों पर कार्यवाही कर 5 लाख 430 रुपये की राशि जब्त की"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status