निवाई | राजस्थान विधान सभा चुनाव को लेकर उपखण्ड प्रशासन द्वारा बरती जा रही सतर्कता के कारण एफएसटी ने रिटरिंग अधिकारी रविकांत सिंह के निर्देशों पर एक कार से पाँच लाख रुपए की जब्ती की है। एफएसटी टीम ईंचार्ज जितेन्द्र चौधरी व दत्तवास थाना के सहायक उपनिरीक्षक रूपसिंह गुर्जर राजमार्ग 52 पर सोमवार नाकाबंदी कर वाहनो की तलाशी ले रहे थे। उसी दौरान पश्चिम बंगाल राज्य नम्बर की एक लगजरी कार को रुकवा कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार में पांच लाख की राशि मिली। कार सवारों से रकम के बारे में दस्तावेज मांग ने पर कोई सन्तोषपूर्ण जवाब नही देने पर रुपया को जब्त कर लिया।
0 Response to " एफएसटी ने रिटरिंग अधिकारी रविकांत सिंह के निर्देशों पर एक कार से पाँच लाख रुपए किए जब्त"
0 Response to " एफएसटी ने रिटरिंग अधिकारी रविकांत सिंह के निर्देशों पर एक कार से पाँच लाख रुपए किए जब्त"
एक टिप्पणी भेजें