मतदाता जागरूकता हेतु दीवार सजाओ प्रतियोगिता आयोजित
मंगलवार, 31 अक्टूबर 2023
Comment
निवाई | स्थानीय राजकीय महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता को लेकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में दीवार सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. दीपक राज जैन ने की। इस अवसर पर उन्होंने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अधिक से अधिक सहयोग करने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। डॉ. सोना अग्रवाल ने बताया कि दीवार साज सज्जा में अंतिम जैन प्रथम रही। इस अवसर पर सभी विद्यार्थी एवं संकाय स्टाफ मौजूद रहा।

0 Response to " मतदाता जागरूकता हेतु दीवार सजाओ प्रतियोगिता आयोजित"
एक टिप्पणी भेजें