मतदान जागरुकता को लेकर सजाई रंगोली
पीपलू। राजकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के तहत शनिवार को मतदाता जागरूकता विषय पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से वोट की ताकत, वोट फॉर राइट, मतदान दिवस 25 नवंबर, वोट फॉर इंडिया आदि स्लोगन भी रंगोली में लिखें। रंगोली प्रतियोगिता के दौरान महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर सौलतअली खान, असिस्टेंड प्रोफेसर डॉ. धर्मेन्द्र वर्मा, राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी प्रो. जेपी वर्मा ने छात्राओं को मतदान का महत्व बताया। इसी तरह झिराना राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा मतदान जागरूकता को लेकर मैराथन दौड़ लगाई गई। मैराथन को सीबीईओ विष्णु शर्मा, राउमावि झिराना के कार्यवाहक प्रधानाचार्य दुर्गालाल मीणा, रिसोर्स पर्सन गोवर्धनप्रसाद स्वर्णकार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन में विद्यार्थियों ने सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो सहित कई नारों के माध्यम से मतदान का संदेश दिया। इस दौरान स्वीप से जुड़े हरलाल गुर्जर, नाहरसिंह मीणा, रामलाल मीणा, तेजसिंह व संध्या जैन आदि मौजूद रहे।

0 Response to "मतदान जागरुकता को लेकर सजाई रंगोली"
एक टिप्पणी भेजें