Advertisement

सम्मेलन को लेकर समाजबंधुओं से किया जनसंपर्क

सम्मेलन को लेकर समाजबंधुओं से किया जनसंपर्क

 

पीपलू। जांगिड़ समाज के तृतीय आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर तहसील सभा अध्यक्ष एडवोकेट हनुमानप्रसाद जांगिड रानोली व सम्मेलन अध्यक्ष शंकरलाल जांगिड़ बनवाड़ा के नेतृत्व में गांवों में जाकर समाजबंधुओं से जनसंपर्क किया। जिला मीडिया प्रभारी कृष्णकुमार जांगिड़ पीपलू ने बताया कि 27 नवंबर को होने वाले तृतीय आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर जोड़ा पंजीयन को लेकर समाज के लोगों से सपंर्क किया जा रहा हैं। सम्मेलन को लेकर 51 जोड़ों के पंजीयन का लक्ष्य रखा गया है। जोड़ा पंजीयन 31 अक्टूबर तक किया जाएगा। इस दौरान कोषाध्यक्ष जगन्नाथ जांगिड झिराणा, महामंत्री केदार पीपलू, ओमप्रकाश बगड़ी, मिठ्ठालाल व जगदीश सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।


0 Response to "सम्मेलन को लेकर समाजबंधुओं से किया जनसंपर्क"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status