Advertisement

होम वोटिंग मतदान कराने को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

होम वोटिंग मतदान कराने को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

 


निवाई। स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विधानसभा क्षेत्र निवाई मे होम वोटिंग मतदान कराने को लेकर मतदान अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। रिटरिंग ऑफिसर निवाई रविकांत सिंह ने बताया कि चुनाव आयोग पहली बार होम वोटिंग करा रहा है। उन्होंने बताया कि इस होम वोटिंग के लिए अस्सी साल से अधिक उम्र के व्यक्ति, दिव्यांग, कोविड़ प्रभावित, अत्यावश्यक सेवा में कार्यरत मतदाताओं को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि बीएलओ के माध्यम से 12डी फार्म भरकर, संग्रह कर जमा कराना होगा। होम वोटिंग के लिए एक टीम मतदाता के घर जाकर मतपत्र से ही मतदान कराएगी । मतदान में मतपत्र की गोपनियता रखी जाएगी। मतदाता का नाम होम वोटिग सूची में आने पर वह मतदान केन्द्र पर मतदान नहीं करेगा। कार्मिको को यह प्रशिक्षण दक्ष प्रशिक्षक त्रिलोक चंद द्वारा दिया गया।

0 Response to "होम वोटिंग मतदान कराने को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status