Advertisement

सैंया ने देखा ऐसे मैं पानी पानी हो गई, आज भी है पानी पानी

सैंया ने देखा ऐसे मैं पानी पानी हो गई, आज भी है पानी पानी

 



बॉलीवुड म्यूजिकल नाइट कार्यक्रम में उमडे लोग

निवाई। स्थानीय प्रताप स्टेडियम में नगरपालिका मण्डल के तत्वावधान में बॉलीवुड म्यूजिकल नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें इंडियन आइडल फैन सवाई भट्ट के सानिध्य में बॉलीवुड म्यूजिकल डांस सहित कई रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई जिसको देखने के लिए शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र से महिाला व पुरूषों की भीड उमड पडी। बॉलीवुड म्यूजिकल नाइट कार्यक्रम में इंडियन आइडल फैन सवाई भट्ट के सानिध्य में बोम्बे की डांसर पीहू जैन, एंकर दर्पण कुमार, एंकर शालिनी जोशी द्वारा बॉलीवुड म्यूजिकल डांस सहित कई रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। इस दौरान कलाकरों ने दीवानी मस्तानी, सैंया ने देखा ऐसे मैं पानी पानी हो गई, आज भी है पानी पानी, आजा फोटों मेरी खिंच, देखा देखी मेरा दिल जुड गया रे, लेके परदेशी दिल उड गया रे, छमा छमा बाजे रे मेरी पेजणिया, दिलबर दिलबर, दुपटा तेरा नो रंग दा, डोला रे डोला रे, टीप टीप बरसा पानी, चुन्नी में छोरी चुन्नी में परफ्यूम लगाएं छोरी चुन्नी में, सुन हसीना वो काजल वाली, हुस्न का जलवा लेकर आई, हमे तो लूट लिया मिलकर हुस्न वालों ने, मैं आवारा एक बंजारा, रंगीलो म्हारो डोलणा, आवो जी आवों म्हारे आंगणे, घुमर-घुमर घुमं म्हारो घाघरों, पीली लुगडी का झाला सूं डटाई र मेटाडोर व जोरा जोरी चने के खेत में सहित कई सुपर डूपर एवं राजस्थानी लोक गीत कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। जिस पर श्रोताओं ने जमकर तालियां बजाई व नृत्य किया। कार्यक्रम का संचालन सिद्धार्थ जैन ने किया गया। कार्यक्रम में कलर टीवी फैन कोमेडियन भानुप्रताप सिंह ने बॉलीवुड के कई कलाकारों की आवाजों की नकल करके लोगो का खुब मनोरंजन किया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी, अधिशाषी अधिकारी पवन शर्मा, नवरत्न शर्मा, सहायक अभियंता राजेश बैरवा, पार्षद नितिन छाबडा, परसराम कुमावत, भानु कुमावत, विनोद जायसवाल, संजय रेगर, रमेश सैनी, कमलेश किराड, विजय शर्मा, गिर्राज जाट, राजेन्द्र चौधरी, संजय कावट, पवन बोहरा, सिद्धार्थ जैन, विनोद जायसवाल, नितेश बरवाडा, घासी जैन, सियाराम शर्मा, छत्रधारी शर्मा, पवन गुरूजी व राम शर्मा सहित कई पार्षद व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

0 Response to "सैंया ने देखा ऐसे मैं पानी पानी हो गई, आज भी है पानी पानी"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status