Advertisement

अविकानगर संस्थान मे प्रथम बार भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् की क्षेत्रीय समिति -6 की 27 वीं बैठक का आयोजन आज

अविकानगर संस्थान मे प्रथम बार भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् की क्षेत्रीय समिति -6 की 27 वीं बैठक का आयोजन आज

 


मालपुरा।केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान अविकानगर में आज भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली की क्षेत्रीय समिति -6 की 27 वीं बैठक का आयोजन मुख्य अतिथि डॉ. हिमांशु पाठक सचिव डीजी एवं महानिदेशक आईसीएआर होंगे। संस्थान के निदेशक डॉक्टर अरुण कुमार तोमर ने बताया कि क्षेत्रीय समिति -6 मे शामिल राजस्थान, गुजरात राज्य के साथ केंद्र शासित प्रदेश दमन-दीव ओर दादरा एवं नागर हवेली के कृषि, पशुपालन एवं फिशरीज क्षेत्र से जुड़े केंद्र व राज्य की विश्वविद्यालय और सरकारी के संस्थानो की मीटिंग का आयोजन प्रथम बार अविकानगर में किया जा रहा है l जिसमे इस क्षेत्र की कृषि शोध, शिक्षा ओर प्रसार कार्यों का मूल्यांकन के साथ विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा बैठक में की जाएगी l निदेशक डॉ. अरुण कुमार तोमर ने बताया कि कार्यक्रम मे पधारे मुख्य अथिति डॉ. हिमांशु पाठक  डीजी आईसीएआर द्वारा अविकानगर संस्थान के विभिन्न भेड़ -बकरी व खरगोश के सैक्टर का भ्रमण करते हुई संस्थान की विभिन्न फैसिलिटी का उद्घाटन करेंगे l साथ मे क्षेत्र के किसानो के साथ संवाद करते हुई अविकानगर संस्थान द्वारा किसानो के लिए किये जा रहे कार्यों की भी समीक्षा करेंगे l निदेशक ने बताया कि उपरोक्त कार्यक्रम मे 125 से ज्यादा जानी- मानी कृषि की शख्सियत कैंपस में व शेष सदस्य ऑनलाइन मीटिंग मे भाग लेकर अपने सुझाव से क्षेत्रीय बैठक की गतिविधि व कार्यों मे आवश्यक सुझाव देते हुई भविष्य के हिसाब से उन्नत खेती के लिए सुधार करेंगे। सचिव डीजी व महानिदेशक भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् नई दिल्ली इस क्षेत्र के विकास के लिए परिषद् की विभिन्न गतिविधियों से मिडिया से भी रूबरू होंगे l

0 Response to "अविकानगर संस्थान मे प्रथम बार भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् की क्षेत्रीय समिति -6 की 27 वीं बैठक का आयोजन आज"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status