प्रत्याशी गोपाल गुर्जर हजारों समर्थकों के साथ आज करेंगे नामांकन दाखिल
शुक्रवार, 3 नवंबर 2023
Comment
मालपुरा। मालपुरा टोडारायसिंह विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा चुनाव को लेकर अब तक कुल 17 प्रत्याशियों ने 21 नामांकन फॉर्म लिए हैं। नामांकन के चौथे दिन गुरुवार तक एक भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल नहीं किया है। शुक्रवार को प्रत्याशी गोपाल गुर्जर अपने हजारों समर्थकों के साथ नामांकन रैली निकालकर अपना नामांकन दाखिल करेंगे। ट्रक स्टैंड दशहरा मैदान स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर से अपने हजारों समर्थकों के साथ गोपाल गुर्जर रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय के लिए रवाना होंगे। तथा अपना नामांकन दाखिल करेंगे। गौरतलब है कि मालपुरा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की ओर से लगातार तीसरी बार कन्हैयालाल चौधरी को प्रत्याशी बनाया गया है वहीं कांग्रेस पार्टी की ओर से अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है।

0 Response to "प्रत्याशी गोपाल गुर्जर हजारों समर्थकों के साथ आज करेंगे नामांकन दाखिल"
एक टिप्पणी भेजें