Advertisement

 ट्रक चोरी के मामले में एक गिरफ्तार

ट्रक चोरी के मामले में एक गिरफ्तार



निवाई | स्थानीय पुलिस ने तीन साल पहले ट्रक चोरी के मामले में एक जने को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी हरिपालसिंह ने बताया  कि पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज वर्मा के निर्देशों पर अपराधियों के धरपकड अभियान को लेकर तीन वर्ष पूर्व एक ट्रक चोरी के आरोप में शाबीर पुत्र अब्दुल सलाम निवासी रेल्वे फाटक के पास वार्ड नं 10 मोडक स्टेशन कोटा को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि 16 जुलाई 2021 को परिवादी कमला देवी पत्नी प्रहलाद जाट निवासी दीनदयाल कालोनी ने अपने पति के साथ उपस्थित होकर थाने में ट्रक चोरी का मुकदमा दर्ज करवाया था कि वह 15 जुलाई की रात को अपना ट्रक झिलाय रोड़ पर स्थित यूनियन बैंक के बाहर खड़ा कर घर चला गया। 16 जुलाई की सुबह सात बजे वापस लौटा तो ट्रक मौके से गायब मिला। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच कर आस-पास के लोगों से जानकारी ली तथा बैंक आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। उक्त मामले को लेकर अंनुसधान करते हुए सीसी टीवी केमरे के फुटेज के आधार पर नेशनल हाईवे लालसोट इन्द्रगढ लाखेरी के टॉल फुटेज के आधार पर घटना में परियुक्त वाहन के मालिक का नाम पता मालूम करके मालिक से सम्पर्क किया तो उसने बताया कि वह उस कार को बेच दिया है जिस पर बेचे गए व्यक्ति को तलाश कर गहनता से पूछताछ की तो घटना में शामिल आरोपी मोहम्मद ताहिर, सिराजखान, अशहर उर्फ आशु मोहम्मद,शाबिर को भी अनुसंधान में शामिल होना पाया गया जिसको आसपास के क्षेत्र में तलाश किया गया। मगर आरोपी शाबिर का कोई पता नहीं चला। उक्त मामले को लेकर बुधवार को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है।  

0 Response to " ट्रक चोरी के मामले में एक गिरफ्तार "

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status