निवाई | राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चनानी में बुधवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत निबंध प्रतियोगिता, कलश यात्रा एवं मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य सारिका सिंह एवं उप प्राचार्य भगवान सहाय बैरवा ने बताया कि मतदाता जागरूकता रैली के दौरान विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता के नारे लगाकर लोगों को वोट देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित हुई जिसमें राधा यादव व कल्पना यादव प्रथम, विष्णु यादव व धीरज यादव द्वितीय एवं नितेश यादव व सुरेंद्र सैया तृतीय स्थान पर रहे । सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अध्यापक अरविंद कुमार जैन मनमोहन जाट मंजू सामोता का विशेष योगदान रहा।
0 Response to " मतदाता जारूगता रैली निकाली"
एक टिप्पणी भेजें