Advertisement

 शांतिपूर्ण, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराए जाने की तैयारियां सुनिश्चित की जाएं- जिला निर्वाचन अधिकारी

शांतिपूर्ण, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराए जाने की तैयारियां सुनिश्चित की जाएं- जिला निर्वाचन अधिकारी



टोंक। विधानसभा चुनाव-2023 के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) डॉ. ओमप्रकाश बैरवा एवं पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज वर्मा ने रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में रिटर्निंग अधिकारियों एवं पुलिस उपाधीक्षकों की बैठक ली। जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर भय मुक्त और निष्पक्ष रूप से मतदान कराने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की मंशानुरूप जिले में सभी मतदाता निडर होकर स्वतंत्र रूप से अपने मतदान का प्रयोग कर सके, इसके लिए शांतिपूर्ण, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराए जाने की सभी तैयारियां सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता की अक्षरशः पालना की जाएं। उन्होंने डीओआईटी के एसीपी संदीप कुलश्रेष्ठ को निर्देश दिए कि मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग की सभी व्यवस्थाएं नियत समय पर पूर्ण करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथों पर वेबकास्टिंग, माइक्रो ऑब्जर्वर और केंद्रीय पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी अधिकारी टीम भावना से कार्य करते हुए त्रुटिरहित एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आम मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके इसके लिए पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात रहेगा। अधिकारी समय-समय पर क्षेत्र भ्रमण करते हुए गतिविधियों पर नजर रखें। अवांछनीय गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सूरज सिंह नेगी ने कहा कि सभी रिटर्निंग अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि सभी मतदान केंद्रों के बाहर बूथ सूचना लिखी हो। जिसमें भाग संख्या, बूथ का नाम, बीएलओ का नाम एवं मोबाइल नंबर, पुरूष एवं महिला मतदाताओं की संख्या स्पष्ट रूप से लिखी हो। उन्होंने कहा कि जिले के नवाचार मतदान के लिए परिजनों को पाती का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार किया जाएं। इसके लिए शिक्षा विभाग का सहयोग लेकर बच्चों से अपने परिजनों को मतदान के लिए प्रेरित किया जाएं।

0 Response to " शांतिपूर्ण, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराए जाने की तैयारियां सुनिश्चित की जाएं- जिला निर्वाचन अधिकारी"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status