भाजपा प्रत्याशी अजीत सिंह मेहता आज नामांकन दाखिल करेंगे
सोमवार, 6 नवंबर 2023
Comment
टोंक । विधानसभा टोंक क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अजीत सिंह मेहता 6 नवम्बर सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। भाजपा प्रत्याशी अजीत सिंह मेहता सोमवार को प्रात: 10.15 बजे श्री मंशापूर्ण भूतेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे, तत्पश्चात् सभा होंगी। सभा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अजीत सिंह मेहता सवाई माधोपुर चौराहा से बड़ा कुआ, मुख्य बाजार घंटाघर, पटेल सर्किल होते हुए रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय पहुंच कर अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

0 Response to " भाजपा प्रत्याशी अजीत सिंह मेहता आज नामांकन दाखिल करेंगे"
एक टिप्पणी भेजें