सेवादल जिला कांग्रेस की एक बैठक आयोजित
सोमवार, 6 नवंबर 2023
Comment
टोंक। जिला कांग्रेस कमेटी टोंक के कार्यालय पर रविवार को सेवादल जिला कांग्रेस की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि सेवादल कांग्रेस 6 नवंबर से टोंक जिले की चारों विधानसभाओं में कार्यक्रम चलाएगी, जिसका नाम सेवादल आपके द्वारा होगा, इसके तहत सेवा दल के कार्यकर्ता प्रत्येक घर जाकर कांग्रेस की जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे, इसके लिए सेवा दल अध्यक्ष ने प्रत्येक कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी दी है । बैठक में पूर्व जिला प्रभारी महेंद्र सिंह खेड़ी, जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा, सेवादल जिलाध्यक्ष अब्दुल खालिद, धर्मेंद्र सालोदिया, जर्रार खान, सुभाष मिश्रा, मासूम अली आदि लोगों ने बैठक में कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं से अपील की है कि बूथ लेवल पर कांग्रेस के लिए अधिक से अधिक वोट डलवाने का कार्य करें। इस अवसर पर शबाना बी, इरशाद खान, नजीर हसन, मनोज महावर, मोतीलाल, कासिम बाबा, नफीस अहमद, सत्यनारायण रेगर, फैजान उल हक, बाबूलाल वर्मा, शौकत खान, सुरेंद्र रेगर, असगर अली, राजकुमार रेगर, पूर्व पार्षद शकील मियां आदि कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ता मौजूद थे।

0 Response to " सेवादल जिला कांग्रेस की एक बैठक आयोजित"
एक टिप्पणी भेजें