Advertisement

 टोंक जि़ले में मतदान जागरूकता अभियान को लेकर नाटक किया मंचन

टोंक जि़ले में मतदान जागरूकता अभियान को लेकर नाटक किया मंचन


 

टोंक। जिला प्रशासन टोंक एवं कम्युनिटी थिएटर टोंक द्वारा शहर में जगह- जगह पर मतदान जागरूकता के लिए टोंक जिले में प्रभात फेरी, नुक्कड़ नाटक के मंचन किए जा रहे हैं। कम्युनिटी थिएटर टोंक मोहित के वैष्णव ने बताया कि पहले दिन शहर के घंटाघर चौराहे एवं दूसरे दिन सवाई माधोपुर चौराहे पर नाटक का मंचन किया गया। इस नुक्कड़ नाटक का मुख्य उद्देश्य है कि लोकतंत्र में मतदान हमारा मौलिक अधिकार है। लोकतन्त्र की जड़ मजबूत बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों के सभी सदस्यों को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी अदा करना हमारा दायित्व है। मतदान भारतीय लोकतंत्र का सबसे महत्वपूर्ण पर्व है, जिसमें सभी लोगों की भागीदारी अहम है। इस पर्व को हमें सजग नागरिक की दिशा में बिना किसी भय, प्रलोभन एवं भेदभाव के मनाना है। इस दिशा में कम्यूनिटी थियेटर टोंक मतदान एवं सामाजिक सौहार्द जागरूकता अभियान में स्वैच्छिक भागीदारी ले रहा है। मतदान एवं सामाजिक सौहार्द को बढ़ाने के लिए जन-जागरण की दिशा में स्थानीय मोहल्लों में प्रभात फेरियाँ एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर रही है, जिसमें कम्यूनिटी थिएटर टोंक के कलाकारों द्वारा अभी तक टोंक शहर के विभिन्न चौराहों के साथ-साथ, पीपलू, टोड़ा, उनियारा, अलीगढ़, डिग्गी, मालपुरा, निवाई, दूनी एवं सोहेला आदि जगहों पर मंचित कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। उक्त नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति के दौरान पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज, अति. पुलिस अधीक्षक टोंक आदर्श चौधरी, वृत्ताधिकारी टोंक सलेह मोहम्मद, थानाधिकारी कोतवाली जितेन्द्र सिंह एवं पुरानी टोंक थानाधिकारी उदयवीर सिंह सहित आम नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होने उक्त नुक्कड़ नाटक की काफी प्रशंसा की। इस नाट्य प्रस्तुति में बतौर अभिनेता कम्युनिटी थिएटर टोंक के साथी शुभम मेघवंशी, आशीष चावला, आशीष धाप, निलेश तसेरा, राजवंती तामोली, कुसुमलता तमोली, यशवंत सैनी, विजयलक्ष्मी तसेरा, देवराज गौतम, मोहित वैष्णव, चितरंजन नामा, अमन तसेरा, रामरतन गुगलिया, राजकुमार रजक, प्राची बुंदेल, प्रांजलि बुंदेल, ज्योति शर्मा, गंगेश्वर तिवारी, आफताब नूर एवं  गर्वित गिदवानी आदि सहायक भूमिका में रहे।

0 Response to " टोंक जि़ले में मतदान जागरूकता अभियान को लेकर नाटक किया मंचन"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status