सेवानन्द महाविद्यालय में दीप महोत्सव आयोजित
सोमवार, 6 नवंबर 2023
Comment
निवाई | सेवानन्द महाविद्यालय निवाई में शनिवार को दीप महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्राचार्य सीमा माथुर ने मां सरस्वती व सेवानन्दजी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। महाविद्यालय प्रबंधक रुपसिंह पोसवाल ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर मेंहदी प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता एवं दीप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिनमें लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की मेंहदी डिजाइन, पर्यावरण संरक्षण, मतदाता जागरुकता, सामाजिक जागरुकता पर पोस्टर तथा रंगोली डिजाइन बनाई। मुख्य अतिथि सीमा माथुर ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्रों की प्रतिभा निखरती है। छात्रों का आत्मविश्वास बनाये रखने एवं उनके सर्वागीण विकास हेतु समय समय पर ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना आवश्यक है। निर्णायक दल द्वारा मेंहदी प्रतियोगिता में सबसे सुन्दर डिजाइन से मेंहदी रचाने के लिए बीए, बीएड द्वितीय वर्ष की छात्रा श्वेता स्वामी ने प्रथम, पलक जाट ने द्वितीय व रुपा गुर्जर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में
बीएससी बीएड द्वितीय छात्रा की छात्रा हिमांशी सैनी ने प्रथम, छात्रा कल्पना कुशवाह ने द्वितीय व छात्र लक्ष्मण मीणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में छात्र प्रद्युम्न पारीक एवं ग्रुप ने प्रथम, विनीता एंड ग्रुप ने द्वितीय तथा विक्रम एंड ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं दीप सज्जा प्रतियोगिता में छात्रा सपना यादव ने प्रथम, छात्र टीकमचन्द प्रजापत ने द्वितीय स्थान तथा आशीष कुमार महावर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अनुपयोगी सामान सज्जा में योगेश प्रजापत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में विजेता छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ललिता बारिया, डॉ. प्रतिभा पारीक, राकेश कुमार सालोदिया, अमिशा सारस्वत, नरसिंह गुर्जर, वैशाली जैन, हरिश माछलपुरिया, एकता राजावत, अमिता गोयल, ममता कवंर, अनु कवंर, रामकेश प्रजापत, शकुतला कंवरिया, हीरालाल गुर्जर, बाबूलाल मीणा, दिनेश सैनी, केसरलाल जांगिड सहित सभी व्याख्यातागण व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

0 Response to " सेवानन्द महाविद्यालय में दीप महोत्सव आयोजित"
एक टिप्पणी भेजें