Advertisement

 स्वीप गतिविधियों से मतदाता मतदान के प्रति हो रहे है जागरूक

स्वीप गतिविधियों से मतदाता मतदान के प्रति हो रहे है जागरूक


टोंक। विधानसभा चुनाव-2023 के मध्यनजर जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) डॉ. ओम प्रकाश बैरवा के निर्देश एवं सीईओ एवं नोडल अधिकारी स्वीप देशलदान की अध्यक्षता में आयोजित की जा रही स्वीप गतिविधियां जिले के मतदाताओं को अधिकाधिक मतदान के प्रति जागरूक कर रही हैं। साथ ही, स्वीप कार्यक्रमों के माध्यम से जिले के मतदाता शत-प्रतिशत मतदान के प्रति जागरूक हो रहे हैं। स्वीप गतिविधियों के तहत शुक्रवार को जिले के निवाई, पीपलू, मालपुरा, देवली एवं उनियारा उपखंडों के विभिन्न स्थानों पर सी-विजिल एवं वीएचए ऐप डाउनलोड एवं मतदाता जागरूकता शपथ जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके साथ ही, पत्र लेखन, वाद-विवाद प्रतियोगिता, नारा लेखन, आशु भाषण, रंगोली, सेल्फी प्वाइंट, विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा लघु नाटिका तथा निबंध जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से स्वीप की गतिविधियां आयोजित की जाकर 25 नवंबर को होने वाले मतदान दिवस पर अधिकाधिक मतदान करने का संदेश दिया जा रहा है।

0 Response to " स्वीप गतिविधियों से मतदाता मतदान के प्रति हो रहे है जागरूक"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status