रोड शो में शामिल हुई पूर्व सीएम वसुंधरा राजे
शनिवार, 4 नवंबर 2023
Comment
*भाजपा प्रत्याशी अवस्थी सहित भाजपा के तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया*
भीलवाड़ा | भीलवाड़ा विधानसभा सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी विट्ठल शंकर अवस्थी सहित भाजपा के तीन प्रत्याशियों ने आज नामांकन दाखिल किये जिसमें मान्डल प्रत्याशी उदय लाल भडाणा एवं मांडलगढ़ प्रत्याशी गोपाल खंडेलवाल ने अपना नामांकन शुक्रवार को रिटर्निग ऑफिसर को सोपा नामांकन पत्र सोपने से पूर्व सभी ने विशाल रैली निकाली, शनिवार 4 नवंबर को सहाडा भाजपा प्रत्याशी लादू लाल पितलिया, आसींद प्रत्याशी जबर सिंह सांखला एवं जहाजपुर भाजपा प्रत्याशी गोपी मीणा अपना नामांकन दाखिल करेंगे भीलवाड़ा शहर में अवस्थी आज प्रातः दूधाधारी मंदिर पहुंचे जहां से कार्यकर्ताओं के साथ विशाल रैली सांगानेरी गेट स्थित दूधाधारी गोपाल मंदिर से प्रमुख मार्गो से होते हुए रेलवे स्टेशन अंबेडकर सर्किल तक पहुंची बड़े मंदिर में अवस्थी ने चारभुजा नाथ के धोक लगाकर आशीर्वाद लिया रास्ते में एक बुजुर्ग महिला के धोक लगाने पर उसने जीत का आशीर्वाद दिया संगानेरी गेट, कसारा मोहल्ला, बड़ा मंदिर ,सर्राफा बाजार, महाराणा टॉकीज के यहां जगह-जगह लोगों ने जमकर स्वागत किया,कई जगह पगड़िया पहनाकर माला से लाद दिया ,
मध्यप्पा जिला मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि रैली के दौरान दोपहर में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे हेलीकॉप्टर से भीलवाड़ा पहुंची जहां मोदी ग्राउंड पर उनका भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जोरदार स्वागत अभिनंदन किया बाद में राजे ने गोलप्याऊ चौराहे से लेकर स्टेशन चौराहे तक रोड शो किया रोड शो के दौरान वसुंधरा राजे खुली जीप में सवार हुई आगे बैंडबाजे चल रहे थे एवं भाजपा के झंडे लहरा रहे थे उनके साथ प्रत्याशी विट्ठल शंकर अवस्थी, सांसद सुभाष बहेड़िया, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा आदि उपस्थित थे, रोड शो से पहले गोलप्याऊ चौराहे पर कई समाजों व व्यापारियों ने नारेबाजी करते हुए गर्म जोशी से स्वागत किया स्वागत के बाद वह रोड शो करते हुए स्टेशन चौराहे पर पहुंची वहां सर्किल पर बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया भाजपा इससे पहले प्रातः 10 बजे सांसद सुभाष बहेडिया,सभापति राकेश पाठक के साथ पार्टी प्रत्याशी विट्ठल शंकर अवस्थी हजारों कार्यकर्ताओं के साथ दूधाधारी मंदिर से भगवान का आशीर्वाद लेकर ढोल नगाड़ों गजे बाजो के साथ हजारों कार्यकर्ताओं को लेकर रैली के रूप में रवाना हुए

0 Response to " रोड शो में शामिल हुई पूर्व सीएम वसुंधरा राजे "
एक टिप्पणी भेजें