Advertisement

मानव श्रृंखला बनाकर शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की

मानव श्रृंखला बनाकर शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की

 


निवाई । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भरथला में विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाकर शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की। प्रधानाचार्य गिरिराजप्रसाद गुर्जर ने बताया कि 25 नवंबर को विधानसभा आम चुनाव 2023 को लेकर स्वीप कार्यक्रम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला में अंग्रेजी के अक्षर स्वीप बनाकर विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की। इस दौरान मतदाता जागरूकता के लिए ग्राम पंचायत स्तरीय कोर ग्रुप की बैठक का आयोजन हुआ। अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य गिरिराजप्रसाद गुर्जर द्वारा सभी सदस्यों को सभी मतदान केन्द्रों पर अधिक से अधिक मतदान करने हेतु कार्य योजना बनाकर बूथ अवेयरनेस गु्रप का गठन किया गया। इस अवसर पर मतदाता जागरूकता रैली, हस्ताक्षर अभियान, संकल्प पत्र भरवाना, विद्यार्थियों से अपने परिजनों के नाम पाती लिखवाने का कार्य, रंगोली व नारा लेखन आदि कार्य करवाए जा रहे हैं। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य रामस्वरूप मीणा, सीताराम मीणा, दिनेश साहू, उमाशंकर गुर्जर, चांदमल सेन, मुकेश मीणाए बृजेन्द्र सिंह, गिरिराज पारीक, गणेशनारायण मीणा, केआर मीणा, अजय सिंह, शैतानसिंह गुर्जर, अशोक विजय, रशीद खान, हरिशंकर शर्मा, भूपेंद्र सिंह सहित सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद थे।

0 Response to "मानव श्रृंखला बनाकर शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status