Advertisement

जाजम बैठक, रंगोली एवं केण्डल जलाकर मतदान के लिए किया जागरूक

जाजम बैठक, रंगोली एवं केण्डल जलाकर मतदान के लिए किया जागरूक

 


निवाई। 25 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनावों में आम जन की भागीदारी बढ़ाने, मतदान प्रतिशत एवं बेहतर करने के उद्देश्य से पंचायत समिति में निर्वाचन अधिकारी रविकांतसिंह तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत स्तर पर विविध कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत करेड़ा बुजुर्ग में महिला अधिकारिता विभाग की सुपरवाइजर मीरा चौधरी द्वारा जाजम बैठक के माध्यम से महिला संगोष्ठी का अयोजन करवाया गया। 



बैठक में ग्राम साथिन, कार्यकर्ता, ग्रामीण महिलाओं को बुलाया गया। महिला मतदान प्रतिशत बढ़ाने के मुख्य ध्येय को ध्यान में रख कर आयोजित की गई संगोष्ठी में गांव की महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया। सभी आगंतुकों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। महिलाओं को मतदान की तिथि, समय और दस्तावेज के बारे में जानकारी दी गई। बैठक में रंगोली के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया गया। बैठक के अंत में कैंडल मार्च करवा कर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया। विधानसभा क्षेत्र निवाई के विभिन्न पंचायत में कार्यकर्ताओं द्वारा पीले चावल बांटकर वोट देने की शपथ दिलाई गई।

0 Response to "जाजम बैठक, रंगोली एवं केण्डल जलाकर मतदान के लिए किया जागरूक"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status