Advertisement

स्वीप गतिविधियों के तहत साइकिल एवं ई-रिक्शा रैली का आयोजन

स्वीप गतिविधियों के तहत साइकिल एवं ई-रिक्शा रैली का आयोजन

 

टोंक। विधानसभा चुनाव-2023 एवं मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के मध्यनजर सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर से बस स्टैंड तक साइकिल एवं ई-रिक्शा रैली का आयोजन किया गया। रैली को नोडल अधिकारी स्वीप, देशलदान एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सूरज सिंह नेगी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जिला परिवहन अधिकारी संपतराम वर्मा ने ई-रिक्शा चालकों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित कर शपथ दिलवाई। मतदाता जागरूकता रैली में विद्यालयांे के छात्र छात्राएं, एनसीसी, एनएसएस, एवं स्काउट के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस दौरान डीईओ मीना लसाड़िया, सीडीईओ पन्नालाल बैरवा, एडीईओ चौथमल चौधरी, बाल विकास परियोजना अधिकारी संगीता दीपक, पीआरओ अपूर्व शर्मा, जनसम्पर्क कर्मी रिजवान अनीस, महिला पर्यवेक्षक शगुफ्ता खान, स्वीप कोओर्डिनेटर शैलेंद्र शर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

0 Response to "स्वीप गतिविधियों के तहत साइकिल एवं ई-रिक्शा रैली का आयोजन"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status