दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों की ली बैठक
पीपलू। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पीपलू के तत्वावधान में समावेशित शिक्षा कार्यक्रम के तहत विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों हेतु अभिभावक परामर्शदात्री कार्यक्रम सीडब्ल्यूएसएन पेरेंट्स काउंसलिंग के प्रथम चरण का आयोजन किया गया। सीबीईओ विष्णु शर्मा, एसीबीईओ नरेंद्रकुमार सोगानी, अंग्रेजी माध्यम विद्यालय प्रधानाचार्य मधु सक्सेना, नरेंद्रकुमार सौंगाणी, रिसोर्स पर्सन रविन्द्र विजयवर्गीय ने साइकोलॉजिस्ट, फिजियोथैरेपिस्ट एवं स्पीच थैरेपिस्टन द्वारा प्रभावी परामर्श दिया। सीबीईओ विष्णु शर्मा ने उद्बोधन में कहा कि दिव्यांग बच्चों के साथ सहानुभूति नहीं बल्कि सहयोग की भावना दिल में रखकर कार्य करना चाहिए, ताकि उन्हें आगे बढऩे में हर संभव मदद मिल सके। एसीबीईओ नरेंद्रकुमार सोगानी ने बताया कि इन बच्चों को प्यार व योग्य मार्गदर्शन मिले तो दिव्यांग होने के बावजूद यह बच्चे आम बच्चों से कहीं आगे जाने में सक्षम हैं। प्रधानाचार्य मधु सक्सेना ने बताया कि सदैव सकारात्मक सोच के साथ किन्हे पर्याप्त अवसर प्रदान करें। गोवर्धनप्रसाद स्वर्णकार ने बताया कि सकारात्मक जीवन की कहानियों का चित्रण नकारात्मक विचारों को बदलने का एक तरीका है। जिस प्रकार दिव्यांग लोगों ने पैराओलंपिक पदक जीत कर सामाजिक धारणाओं को बदल दिया है। इन पर हंसना नहीं है इन्हें साथ लेकर के आगे बढ़ाना है। सीडब्ल्यूएसएन पेरेंट्स काउंसलिंग में पीपलू ब्लॉक के राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में कक्षा एक से कक्षा 12 तक अध्ययनरत ग्रामीण क्षेत्र के दिव्यांग बालक बालिकाएं व उनके अभिभावक शामिल हुए।

0 Response to "दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों की ली बैठक"
एक टिप्पणी भेजें