सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर 15 जोड़ों का हुआ पंजीयन
पीपलू। जांगिड समाज के तृतीय आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर श्री विश्वकर्मा मंदिर में तहसील सभा अध्यक्ष एडवोकेट हनुमानप्रसाद जांगिड रानोली व सम्मेलन अध्यक्ष शंकरलाल जांगिड़ बनवाड़ा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में 27 नवंबर को होने वाले तृतीय आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर अधिक से अधिक जोड़ा पंजीयन पर जोर दिया गया। जिला मीडिया प्रभारी कृष्णकुमार जांगिड़ पीपलू ने बताया कि 51 जोड़ों के पंजीयन का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 15 जोड़ों का पंजीयन हो चुका है। सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर पदाधिकारी गांवो मे जाकर समाज बंधुओ से संपर्क कर रहे है। सामूहिक विवाह सम्मेलन समिती मे जोड़ा पंजीयन 8 नवबर तक ही होगा। इस दौरान कोषाध्यक्ष जगन्नाथ जांगिड झिराणा, महामंत्री केदार पीपलू, ओमप्रकाश बगड़ी, मिठ्ठालाल, जगदीश भंवरलाल सहित सभी समाजबंधु मौजूद रहे।

0 Response to "सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर 15 जोड़ों का हुआ पंजीयन"
एक टिप्पणी भेजें