दर्शकों के लिए मतदान जागरूकता गाना वोट देने चल पड़े का पोस्टर विमोचन
टोंक। विधानसभा चुनाव-2023 एवं मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के तहत टोंक जिला यूथ आइकॉन इलू पाटनी द्वारा मतदान जागरूकता को लेकर वोट देने चल पड़े गाने को तैयार किया हैं। गाने में अधिकांश शूट टोंक ज़िले के ख़ास हिस्सों के फिल्माए गए हैं। इस गाने का विमोचन क्लेक्ट्रेक्ट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) डॉ. ओमप्रकाश बैरवा तथा पुलिस अधीक्षक राजश्री वर्मा के द्वारा किया गया। कलाकार इलू पाटनी के यूट्यूब चैनल पर गाने को 10 नवंबर को अपलोड किया जायेगा। विमोचन के दौरान जितेंद्र प्रजापत, हर्षित मित्तल, मोहित वैष्णव, कार्तिक बम, चीनू पारीक आदि उपस्थित रहे। इलू पाटनी ने इस गाने के माध्यम से देश के सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील करी हैं।
इस गाने को इलू पाटनी द्वारा लिखा गया और वही गाने के निर्देशक चीनू पारीक, गायन मयंक रओ, सुमित जैन, शशि हाड़ा, वीडियोग्राफी जीतू क्लिक्स- टीम, म्यूजिक सेवन स्टोेस स्टूडियो, वीडियो एडिटर चित्रोग्रफी, पोस्टर रोनी क़िलावत, वीडियो आर्टिस्ट सोनिया मीना, खुशी जैन, रेखा जाजू, एंड टीम द्वारा यह गाना बनाया गया है।

0 Response to "दर्शकों के लिए मतदान जागरूकता गाना वोट देने चल पड़े का पोस्टर विमोचन"
एक टिप्पणी भेजें