Advertisement

ऑन जॉब प्रशिक्षण शिविर से छात्राओं को दिया प्रशिक्षण

ऑन जॉब प्रशिक्षण शिविर से छात्राओं को दिया प्रशिक्षण



(रिर्पोटर:लक्ष्मी चंद शर्मा)

निवाई। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वनस्थली कीे व्यवसायिक शिक्षा की कक्षा 11 व 12 की छात्राओं को मंजिल परियोजना के अंतर्गत ऑन जॉब प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। मंजिल परियोजना टोंक प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि प्रशिक्षण में इलेक्ट्रिसिटी वाली बालिकाओं को डॉ. केएन मोदी यूनिवर्सिटी से आन जॉब ट्रेनिंग करवाई जा रही है। ओजीटी प्रशिक्षण के दौरान बालिकाएं अपने-अपने विषय से सम्बन्धित प्रायोगिक कार्य का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी जिससे भविष्य में संबंधित व्यवसाय को प्राप्त करने में आसानी होगी एवं छात्राएं अपने विषय से जुडे अनेक प्रकार के व्यावहारिक व व्यवसायिक कौशल को जीवंत रूप से समझ पाएंगे। ओमप्रकाश ने बताया कि टोंक जिले के व्यवसायिक विषय संचालित कुल 18 विद्यालयों में मंजिल योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है जिसके द्वारा बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर काम किया जा रहा है जिससे बालिकाएं भविष्य में अपना व्यवसाय व बेहतर शिक्षा के विकल्प को स्वयं से समझ कर चयन कर सके।

0 Response to "ऑन जॉब प्रशिक्षण शिविर से छात्राओं को दिया प्रशिक्षण"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status