क्रिसमिस डे मनाया
सोमवार, 25 दिसंबर 2023
Comment
(रिर्पोटर: ओपी शर्मा)
पीपलू। उपखंड क्षेत्र के विद्यालयों में क्रिसमिस डे का आयोजन हुआ। इस दौरान बच्चे सांता क्लॉज की ड्रेस पहनकर विद्यालय पहुंचे। क्रिसमस डे पर संस्कार पब्लिक स्कूल में निदेशक दिनेश कुमार चौधरी, प्राचार्य डॉ. बीएन शास्त्री, प्राचार्य शिवानीसिंह ने बाल मेले की शुरुआत की। संस्था मैनेजर राजकुमार चौधरी ने बताया कि विद्यालय व महाविद्यालय में बाल मेले में खाने के स्टॉल्स लगाई। इस अवसर पर प्रतियोगिता के आयोजन हुए तथा विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

0 Response to "क्रिसमिस डे मनाया"
एक टिप्पणी भेजें