आज मनाया जाएगा सुशासन दिवस, जिला मुख्यालय से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक होगा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
सोमवार, 25 दिसंबर 2023
Comment
(रिर्पोटर:अशोक शर्मा)
टोंक। जिले में उत्तरदायी, पारदर्शी एवं जवाबदेही प्रशासन के लिए सुशासन विचारों से अवगत करवाने के उद्देश्य से सोमवार को सुशासन दिवस का आयोजन किया जाएगा। प्रशासनिक सुधार विभाग के निर्देशों के तहत जिला मुख्यालय, नगर निकायों, पंचायत समितियों एवं ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सुशासन की राह प्रशस्त करने के लिए जनप्रतिनिधियों एवं कार्मिको को सुशासन की शपथ दिलाई जाएगी। साथ ही दिनांक 25 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक स्वच्छता सप्ताह आयोजित किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर वर्ष 2014 से भारत सरकार द्वारा 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है।

0 Response to " आज मनाया जाएगा सुशासन दिवस, जिला मुख्यालय से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक होगा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन"
एक टिप्पणी भेजें