Advertisement

जागरूक व जिम्मेदार बने- जिला कलेक्टर

जागरूक व जिम्मेदार बने- जिला कलेक्टर

(रिर्पोटर:अशोक शर्मा)

टोंक। खाद्य एवं रसद विभाग की ओर से रविवार को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में "ई-कॉमर्स और डिजिटल व्यापार के युग में उपभोक्ताओं के संरक्षण" पर कार्यशाला आयोजित हुई।इस अवसर पर कार्यशाला के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर डा.ओमप्रकाश बैरवा ने कहा कि जागरूक व जिम्मेदार बनकर ही उपभोक्ता अपने अधिकारों की रक्षा कर सकता है। उन्होंने कहा कि आजकल ऑनलाइन शॉपिंग और ई- व्यापार का प्रचलन बढ़ गया है। ऐसे में ऑनलाइन फ्रॉड में वृद्धि हुई है। इसलिए उपभोक्ताओं को सजग और सतर्क रहने की आवश्यकता है। अगर उपभोक्ता के साथ कोई धोखाधड़ी होती है, तो उसकी शिकायत अवश्य करनी चाहिए।जिला रसद अधिकारी मोहन देव ने बताया कि ई-कॉमर्स के युग में नकली ब्रांड के जोखिम बढ़े हैं। ऑनलाइन लेन देन करते समय उपभोक्ताओं को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।


कार्यशाला में अभिभाषकगण, जागरूक उपभोक्ता संगठन, व्यापारिक संगठन, सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता,पेट्रोल पंप व गैस एजेंसी, राशन विक्रेता, जागरूक किसान संगठनों प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

0 Response to "जागरूक व जिम्मेदार बने- जिला कलेक्टर"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status